Netflix web series - The end of the Fxxxing world review

दोस्तों! अगर आप वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं खासकर सबसे  ज्यादा पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज देखने के तो आपको उसकी वेब सीरीज या कहे डार्क वेब सीरीज़ दि एंड ऑफ द... वर्ल्ड जरूर देखनी चाहिए। यह एक काफी अच्छी एवं  मनोरंजक वेब सीरीज है जो आपको काफी  इंटरटेन  करेगी। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स की बाकी वेब सीरीज की तरह एंटरटेनिंग तो है ही या यूं कहें उनसे कहीं ज्यादा एंटरटेनिंग है साथ ही इसमें आपको ज्यादा एडल्ट कंटेंट देखने को नहीं मिलेगी। फिर भी इस सीरीज को एटीन प्लस की रेटिंग दी गई है। अगर आप 18 साल से ऊपर के नहीं हैं तो यह सीरीज आपके लिए नहीं है।

 इसकी कहानी शुरू होती है एक साइको लड़के  जेम्स से जिसे जानवरों को  मारने का शौक था। परंतु वह अपने इस शौक से बोर हो जाता है एवं अब उसे किसी इंसान हो मारने का शौक उत्पन्न हो जाता है। इसलिए वह अपनी ही क्लास की एक लड़की एलिसा को मारने का प्लान बनाता है। इसीलिए वह उससे दोस्ती करने का नाटक करता है। यहां जानेंगे की अलीशा भी कोई कम अजीब लड़की नहीं है। वह भी जेम्स से काफी मिलती-जुलती ही लगेगी आपको। अब आगे की स्टोरी मैं आपको नहीं बताऊंगा यह आपके लिए स्पॉयलर हो सकता है। आगे  की कहानी काफी रोचक मोड़ लेती है जिसे आपको देखनी ही चाहिए।

यह वेब सीरीज हिंदी में भी डब की गई है। इसके केवल दो सीजन अब तक बने हैं।



Comments